Friday, 18 April 2025
BREAKING
अमेरिका पहुंचा पुतिन का दूत, यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप के अधिकारियों से होगी बात पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की होगी मुलाकात, भारत-बांग्लादेश के संबंधों में क्या आएगा सुधार? 600 परिवार को बेदखल करेगा वक्फ बिल? एक जमीन का टुकड़ा बना BJP का सियासी हथियार हम एक मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं : पीएम मोदी 5जी डाउनलोड स्पीड में जियो सबसे तेज़- ऊकला खालिस्तानी समर्थक पन्नू को आप नेताओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब वक्फ बिल में किए गए संशोधन असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हैं: बलबीर सिद्धू भाजपा ने हाउस टैक्स के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्य सचिव से मिलकर जताया विरोध शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा प्रदेश के सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के आदेश

धर्म कर्म

झारखंड के सोनमेर मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

Updated on Saturday, March 01, 2025 19:07 PM IST

चंडीगढ़। झारखंड की राजधानी रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। इसके आस पास के इलाकों में कई पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों के लिए खास हैं। झरनों के अलावा यहां स्थित मंदिरों का इतिहास भी काफी रोचक है, चाहे वो तमाड़ का देउड़ी मंदिर हो या फिर रांची का पहाड़ी मंदिर। पिछले कुछ दिनों से रांची से सटे खूंटी के कर्रा प्रखंड में स्थित सोनमेर मंदिर की काफी चर्चा है। मान्यता है कि इस मंदिर में लोगों की मन्नत पूरी होती है, मन्नतें पूरी होने और माता का आशीर्वाद के प्राप्त होने के बाद भक्त पुनः हर्षित मन से मां की पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। खूंटी स्थित सोनमेर माता का मंदिर, श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख स्थल है।

क्यों विशेष है सोनमेर मंदिर

सामान्यतः मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से की जाती है, लेकिन कर्रा प्रखंड का ऐतिहासिक सोनमेर माता मंदिर संभवतः एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता दसभुजी की पूजा मुंडारी भाषा में की जाती है।इसके अलावा इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पूजा-अर्चना का कार्य कोई पंडित नहीं करता, बल्कि यह जिम्मेदारी गांव के पाहन के द्वारा निभाई जाती है।पाहन को आदिवासी समाज का पुजारी माना जाता है।

पूरी होती है मनोकामना

अगर किसी की शादी में देर हो रही है, कोई किसी बीमारी से पीड़ित है, आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, नौकरी नहीं लग रही है तो इस मंदिर में भक्तों द्वारा माता के सामने फरियाद की जाती है। भक्तजन माता से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करने और उनकी इच्छाओं के पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करने माता के दरबार में आते हैं।

मंगलवार को होती है विशेष पूजा

खूंटी के कर्रा में स्थित सोनमेर माता का मंदिर लाखों आदिवासियों और गैर आदिवासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।दस भुजाधारी सोनमेर माता, जो दुर्गा मां के रूप में पूजी जाती हैं, के दरबार में साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। विशेष रूप से प्रत्येक मंगलवार को दस भुजी माता की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

रांची से कैसे पहुंचें सोनमेर मंदिर

सोनमेर मंदिर तक पहुंचने के लिए रांची से लोधमा होते हुए कर्रा की दिशा में यात्रा करते हुए 45 किलोमीटर, बेड़ो से 32 किलोमीटर, खूंटी से 10 किलोमीटर और सिसई से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

क्या है मान्यता

आदिकाल में क्षेत्र के निवासियों ने जरियागढ़ महाराज से माता के मंदिर की स्थापना हेतु प्रार्थना की थी। राजा के प्रयासों से 10 भुजी माता की मूर्ति की स्थापना की गई। कहा जाता है कि मां दुर्गा ने पूर्वजों को स्वप्न में बताया कि वह उनके गांव के टोंगरी में निवास करती हैं। इस स्वप्न के बाद, सुबह हड़िया पहान टोंगरी में जाकर देखते हैं कि एक शिला दशभुजी मां दुर्गा की आकृति में खड़ी है। पहान ने तुरंत स्नान करके कांसे के लोटे में जल लेकर जलार्पण किया। पहान द्वारा प्रतिदिन यह कार्य देखकर गांव के अन्य लोग भी पूजा करने लगे और मन्नतें मांगने लगे, जिससे लोगों को मां भगवती का आशीर्वाद मिलने लगा। धीरे-धीरे सोनमेर माता की महिमा की चर्चा पूरे प्रखंड में फैल गई। माता की महिमा को जानकर दूर-दूर के भक्त भी माता के दर्शन के लिए आने लगे।

झारखंड के अलावा इन राज्यों के लोगों का लगता है तांता

सोनमेर में माता का पिंड लगभग 200 वर्ष पुराना है। 1981 में धल परिवार के सहयोग से वर्तमान मंदिर की नींव रखी गई थी। वर्तमान में ओडिशा के कारीगरों द्वारा एक भव्य 51 फीट ऊंचा गुंबद तैयार किया गया है। मंदिर में पूजा का कार्य पाहन द्वारा किया जाता है। इस मंदिर में झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त माता से अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आते हैं और जब उनकी मन्नत पूरी होती है, तो वे आभार व्यक्त करते हैं। सच्चे मन से मन्नत मांगने पर मां भक्तों की इच्छाओं को अवश्य पूरा करती हैं।

Have something to say? Post your comment
जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

: जानें Kainchi Dham क्यों कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम

जानें  गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

: जानें गणेश जी ने मूषक राज को ही अपने वाहन के रूप में क्यों चुना?

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा  करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन में होगी सभी सुखों की प्राप्ति

कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

: कब है पापमोचनी एकादशी-चैत्र नवरात्र, आइए जानते हैं इस माह के व्रत और त्योहार

काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

: काशी विश्वनाथ मंदिर में कब और कौन करते हैं सप्तर्षि आरती? आइए, इसके बारे में जानें सबकुछ

रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास  है

: रमजान को संयम का महीना माना जाता है,यह महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं इंसानियत के लिए बहुत खास है

हिंदू धर्म के पुराणों से आयुर्वेद तक: मेंहदी क्यों है इतनी खास

: हिंदू धर्म के पुराणों से आयुर्वेद तक: मेंहदी क्यों है इतनी खास

रमजान का महीना होने वाला है  शुरू , जानें जकात का महत्व

: रमजान का महीना होने वाला है शुरू , जानें जकात का महत्व

56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

: 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

भक्त और भगवान के बीच में है सद्गुरु -चित्र विचित्र महाराज

: भक्त और भगवान के बीच में है सद्गुरु -चित्र विचित्र महाराज

X