Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
National

दीनदयाल उपाध्याय वर्तमान पीढ़ी के मार्गदर्शक:मनोहर लाल

February 11, 2021 07:54 PM

दीनदयाल उपाध्याय वर्तमान पीढ़ी के मार्गदर्शक:मनोहर लाल

चंडीगढ़, 11 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान देशभक्त, उच्चकोटि के चिंतक, शिक्षाविद्, वक्ता व साहित्यकार थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

दीनदयाल उपाध्याय वर्तमान पीढ़ी के मार्गदर्शक:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन हम सबके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए हम प्रदेश में अंत्योदय को साकार करने का काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार करना है। 
हम उसे घर द्वार पर ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर , अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा  के महानिदेशक अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल व अन्य अधिकारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
Have something to say? Post your comment
More National News
तृतीय वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न
अनाथ बेटियों को पढ़ाने के बाद उनके हाथ पीले करा रहे दाती जी महाराज
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू