Saturday, May 04, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका

April 23, 2024 06:58 PM

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को उनके त्याग पत्र की पुष्टि के लिए एक और मौका दिया है। उन्हें 30 अप्रैल को विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने त्याग पत्र की पुष्टि करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि चौटाला ने अपना त्याग पत्र संदेशवाहक के माध्यम से 24 मार्च को विधान सभा सचिवालय को भेजा था। इसकी पुष्टि के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें 23 अप्रैल को विधान सभा में उपस्थित होने के लिए पत्र लिखा था। रग

रणजीत सिंह चौटाला ने विस अध्यक्ष को फोन कर निजी कारणों का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को विधान सभा पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की। इस पर विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आने के लिए कहा है। गुप्ता ने कहा है कि त्याग पत्र की पुष्टि के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही सीमा सहाय को यूएनजीसीएनआई ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा