Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

अविश्वास प्रस्ताव में बेनकाब हुए दोगले चेहरे वाले विधायक:बंसल

March 17, 2021 05:14 PM
 
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि भले ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है लेकिन इस प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा व जजपा के वह सभी विधायक बेनकाब हो गए हैं जो फील्ड में जाकर किसानों की बात करते थे और सदन में किसानों का साथ देने की बजाए सत्ता के साथ चले गए। ऐसे विधायकों का फैसला प्रदेश की जनता करेगी।

कांग्रेस प्रभारी बोले, हरियाणा में जन्म लेने वाला प्रत्येक बच्चा कर्जदार
चौधरी व छोकर के खिलाफ बदले की भावना से की गई कार्रवाई

बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विवेक बंसल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले जजपा ने तो अपने विधायकों को दलबदल विरोधी कानून का डर दिखाकर उनसे विधानसभा में बोलने का अधिकार तक छीन लिया। आज देश की जनता के सामने किसान-विरोधी पार्टियों व तथाकथित नेताओं का पर्दाफाश हो गया है।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश पर 2014 से 2019 तक कर्ज 121.13 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। हरियाणा में बच्चे का जन्म होते ही वह एक लाख रूपए का कर्जदार हो जाता है और यह कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा-जजपा के मंत्रियों व विधायकों में आपसी कलह चरम पर है। ऐसे में यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और गठबंधन पूरी तरह से अंतर्कल्ह का शिकार हो चुका है। 
विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से राजनीति कर रही है। आज विपक्षी दल का कोई भी नेता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसके घर पर ईडी अथवा सीबीआई का छापा मरवा कर उसे मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया जाता है। कांग्रेस के विधायक धर्मसिंह छौक्कर भाजपा की बदले की राजनीति के ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता को भी सरकारी अवकाश वाले दिन आनन-फानन में निरस्त कर दिया गया। 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी