Wednesday, May 01, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन

April 18, 2024 07:24 PM

चंडीगढ़। भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने दावा किया कि इस सीट पर भाजपा की जीत के बाद अगले पांच वर्ष चंडीगढ़ के लिए स्वर्णिम काल जैसे होंगे। वहीं चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को भी नंबर वन भाषा बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ वासियों से कहा मैं अपना भरपूर सहयोग और समर्थन चाहता हूं,ताकि चंडीगढ़ से भाजपा की जीत के बाद अगले पांच साल मैं आपकी सेवा में हाजिर रह सकूं। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में टंडन संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी सर्वे आए हैं, अगर उनकी औसत भी निकाली जाए तो देश की बड़ी सर्वे एजेंसियां खुद यह दावा कर रही हैं कि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में कम से कम 370 से ज्यादा सीटों पर विजयश्री मिल रही है। उन्होंने कहा कि संयोगवश यह वही नंबर बैठ रहा है,जो धारा 370 मोदी सरकार ने लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर से हटाई थी।

मोदी सरकार 500 करोड़ की लागत से बनवा रही है चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन : जितेंद्र पाल मल्होत्रा

टंडन ने कहा कि भारत की आजादी के बाद धारा 370 के बारे में कहा जाता था, अगर यहां तिरंगा लहराया तो खूब बहेगा,लेकिन जब से मोदी सरकार ने यहां से धारा 370 हटाई है,तब से श्रीनगर के लाल चौक पर ही नहीं, घर घर तिरंगा लहर रहा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल से भगवान राम का मंदिर नहीं बन सका था, आजादी के बाद भी नहीं,क्योंकि आजाद भारत में सरकार को विलायती शिक्षा दीक्षा वाले कांग्रेसी चला रहा थे,उन्होंने भी अंग्रेजों की तरह से ही शासन चलाया। तरक्की को रोकने के लिए भारतीय संस्कृति से दूर रखा,लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक दिन देश में मोदी सरकार होगी।आज देश शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा, विकास,पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ रहा है।श्रीराम मंदिर को देखने करोड़ों लोग आ रहे हैं।

दुबई जैसे देश में भी 34 एकड़ भूमि पर भगवान शिव का मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से बना।मोदी सरकार के इसी प्रकार के कदमों से देश का रुतबा बढ़ा है।यह मोदी है,जिन्होंने पाकिस्तान को उसी भाषा में सबक सिखाया,जिसकी जरूरत थी।आज भारत की जितनी भी योजनाएं हैं,वह हिंदी भाषा में है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन 500 करोड़ की लागत से बन रहा है और पूरे एशिया में ऐसा रेलवे स्टेशन नहीं होगा।मोदी सरकार ने मजबूत भारत का रोडमैप तैयार किया है। देश में मोदी सरकार अगले पांच वर्षों में 18 सुपर हाईवे का कार्य पूरा करने जा रही है। पिछले 10 वर्षों में जनता जानती है कि देश में सड़कों का काम किस स्तर पर हुआ,इसकी वजह से सफर छोटा और आराम के सा आनंददायक हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत कारों के उत्पादन से लेकर कई मामलों में आगे दिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चंडीगढ़ में 60 प्रतिशत से अधिक वोट से भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को जीत दिलाने के साथ 400 पार का सपना पूरा करने में अपना योगदान दें।ताकि देश में जो अमन शांति और विकास है,वह मोदी सरकार अगले पांच साल में हालात को और बेहतर कर सकें।इसलिए मोदी कहते हैं कि 10 में तो केवल ट्रेलर था,अगले पांच साल की पिक्चर तो अभी बाकी है।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल ,भाजपा नेता अजय शर्मा,रमेश कुमार निक्कू, कुलबीर सिंह, अजय शर्मा,रवि शर्मा,कुलजीत सिंह,रमेश कुमार निक्कू, सर्वजीत सिंह काला सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम