Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

महोत्सव में दिखी कोरियाई संस्कृति की झलक

November 25, 2017 11:41 PM

गुरुग्राम,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : भारत व दक्षिण कोरिया के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूती देने के उद्देश्य से साइबर सिटी के होटल लीला एंबियंस में शनिवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई। दोनों देशों की समृद्ध कला, संस्कृति और धरोहर को प्रस्तुत करने वाले दो दिवसीय कोरियाई संस्कृति एवं पर्यटन महोत्सव 2017 का उद्घाटन कोरिया टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (केटीओ) के कार्यकारी उपाध्यक्ष मिन हॉंग व भारतीय पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुमन बिल्ला ने किया।

इस अवसर पर केटीओ के निदेशक जॉंग सूल क्वोन ने कहा कि कोरियाई लोगों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल भारत है। यही कारण है कि प्रतिवर्ष एक लाख से ज्यादा लोग भारत आते हैं और यहां की सभ्यता-संस्कृति से रूबरू होते हैं। इस तरह के उत्सव से भारत-कोरिया के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। कोरियाई प्रवक्ता योर यून ने कहा कि वो मुंबई और चेन्नई में ऐसे ही आयोजन को लेकर विचार कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर से इसकी शुरुआत करने का उद्देश्य है कि यहां कई सांस्कृतिक विरासत हैं। खासकर लाल किला, कुतुबमीनार, लोटस टैंपल जैसी विरासत के प्रति कोरियाई लोग ज्यादा प्रभावित हैं। साथ ही बनारस व आगरा जैसे पर्यटन स्थल नजदीक होने के कारण भी यहां ज्यादा सैलानी आते हैं।

कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, व्यंजन, कला, संस्कृति और धरोहर की प्रस्तुति की जा रही है। महोत्सव में भारतीयों को कोरिया के स्थानीय स्वाद परोसने के लिये फूड काउंटर भी लगाए गए हैं। साथ ही फेस मास्क पें¨टग, हैंजीउल कैलीग्राफी और कोरिया के इतिहास और सांस्कृतिक संपदाओं को प्रदर्शित करने वाली वीडियो गैलरी भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा