Saturday, May 04, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

करनाल पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों का सुना दर्द

April 20, 2024 09:12 PM

करनाल। करनाल के इंद्री क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेतों में जाकर ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा ओलावृष्टि की सूचना मिलने के तुरंत बाद सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। गांव में ड्यूटी लगा दी गई है ताकि जल्दी से जल्दी किसानों को उनकी फसल के हुए नुकसान की भरपाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि थोड़े से क्षेत्र में ही है, इसलिए पटवारी को गांव में भेज कर गिरदावरी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत करें दे ताकि गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाए।

मुख्यमंत्री बोले:स्पेशल गिरदावरी कराएंगे,हर किसान को मिलेगा मुआवजा |

 

मंडियों में दाना-दाना गेहूं खरीदा जाएगा

सीएम ने कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा आज मशीनों का युग है। कंबाइन से गेहूं जल्दी कट जाता है और दो माह तक चलने वाला सीजन 15 दिन में ही सिमट जाता है। इसलिए मंडियों पर भी अचानक दबाव बढ़ जाता है, लेकिन सरकार ने इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। किसी भी किसान को किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जिसका भी नुकसान हुआ है हर किसान को मुआवजा मिलेगा और मंडियों में दाना-दाना गेहूं खरीदा जाएगा।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही सीमा सहाय को यूएनजीसीएनआई ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची