Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
International

अमेरिका में 100 मील तक फैली भीषण आग में अब तक 40 की हो चुकी है मौत

October 16, 2017 09:20 AM

अमेरिका 15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब भी पूरी तरह काबू में नहीं आई है और कई इलाकों में यह अब भी धधक रही है। आग की वजह से अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए लोगों में से कई अब वापस अपने घरों को लौटने के लिए अधीर हो रहे हैं। उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग जहां एक और फैल रही है, वहीं हजारों विस्थापित अपने घरों में वापस लौटने को बेकरार है। इन इलाकों में अभी फौरी तौर पर खतरा नहीं है। वहीं कुछ यह सुनश्चित करना चाहते हैं कि क्या वापस लौटने के लिए उनके घर बचे भी हैं। अब तक कम से कम 40 लोगों की जान ले चुकी इस आग को लेकर अधिकारी अब भी सजग हैं। आग की वजह से कम से कम 5,700 घर बर्बाद हो गए। सेंटा रोजा में अपने घर से सुरक्षित निकाले गए ट्राविस ओग्लेस्बी ने सोनोमा के का­उंटी शेरिफ रॉबर्ट गियोर्डानो से शनिवार को कहा, ‘‘हमें आगे को लेकर कुछ पता नहीं। हमने लूटपाट होने के बारे में सुना है।’’ हालांकि, कुछ विस्थापित मेन्डोसिनो काउंटी के अपने घरों में लौट रहे हैं, लेकिन हालिया आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन भी जारी इस आग के चलते एक लाख लोगों को विस्थापन आदेश के तहत रखा गया है।

 
Have something to say? Post your comment
More International News