Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

गुरुग्राम: सेक्टर-4 राम मंदिर में नवीन गोयल ने जलाए दीप

sanjay kumar | August 05, 2020 08:06 PM

 

Sanjay Kumar

गुरुग्राम। बीजेपी जिला सचिव नवीन गोयल ने बुधवार रात को यहां सेक्टर-4 के राम मंदिर में लोगों के साथ दीये जलाकर अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशियां मनाई। लोगों ने यहां जय श्री राम के नारे लगाकर एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंस रखते हुए बधाई दी। उन्होंने यहां पूजन किया, दीये जलाए और आरती की।

 

यह आयोजन सबका सहयोग संस्था की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर आलोक, गौरव, नितिन वधवा, दीपक ठक्कर, अमित खन्ना, गांधी, नीरज शर्मा, संदीप शर्मा, रविंद्र यादव समेत काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवीन गोयल ने कहा कि 500 साल की तपस्या का यह फल है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का श्रीगणेश भूमि पूजन के साथ किया। कोरोना महामारी के दौर में भी तमाम नियमों को मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण की परम्परा का निर्वहन साधू-संतों की मौजूदगी में किया।

 

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में दो दिनों से दीवाली मन रही है। लोग दीये भी जला रहे हैं और पटाखे भी फोड़ रहे हैं। करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का ना केवल प्रतीक, बल्कि हर किसी के दिल में बसे श्रीराम के मंदिर की खुशी आज कई गुणा बढ़ गई। कई पीढिय़ों के इंतजार के बाद, लाखों लोगों के बलिदान के बाद राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नवीन गोयल ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे को बेहद ही गंभीरता से लिया गया। उस गंभीरता का परिणाम आज सबके सामने है। भाजपा के शासनकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उनमें आज सबसे बड़ा कार्य राम मंदिर के निर्माण का है। अयोध्या को उसका अस्तित्व वापस मिल रहा है। हिंदुओं को उनकी आस्था का गढ़ अब भव्य राम मंदिर के रूप में मिलेगा।

 

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा