चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में विभिन्न कार्यों के लिए 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक विशेष प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गई है जिसके तहत ओपीडी सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आसपास के लोगों के लिए सस्ती दरों अथवा फ्री सेवा का डायग्नोस्टिक सेंटर भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे श्री माता मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय के काम में तेजी आयेगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की 18वीं बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे।
बैैठक के बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की 18वीं बैठक हुई है इसमें 25 मुद्दों पर चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा विशेष प्रोजेक्ट ओपीडी की स्थापना की जायेग। इस ओपीडी से आस पास के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक सेंटर भी स्थापित किया जायेगा जिसमें गरीब को फ्री में सेवा दी जायेगी।
आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इसके लिए कुछ दिक्कतें आ गई थी जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय का काम शुरू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज 25 एजेंडों पर चर्चा की गई है। इसमें कुछ पर काम चल रहा है और उनकी समीक्षा की गई है। कुछ विकास के काम बचे हैं उनको जल्द ही पूरा करा दिया जायेगा। आज की बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व पंचकूला जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के अलावा बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भी लिया भाग।