Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

कांग्रेस ने जमीनें लूटी तो भाजपा फसल लूट किसानों को कर रही बर्बाद:अभय चौटाला

July 02, 2020 11:44 AM

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि करीब दस साल के कांग्रेस शासन में भू-माफिया का राज रहा और कांग्रेस ने किसान की जमीन लूटकर किसान को बर्बाद किया और अब भाजपा सरकार किसान की फसल लूटकर किसान को बर्बाद कर रही है। इसका खामियाजा आने वाले समय में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
अभय चौटाला चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न जिलों से भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा करते हुए इनेलो का दामन थामा। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा की दस सीटें जीती थी जिसमें लगभग 80 विस सीटों पर बढ़त ली थी और भाजपा ने 75 पार का नारा दिया था लेकिन जनता ने उन्हें 40 सीटों पर लाकर खड़ा कर दिया। हमारे कुछ स्वार्थी लोगों ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से विश्वासघात किया और पार्टी को सत्ता से दूर करने में कामयाब रहे।
उन्होंने कहा कि जनता किए वायदे पूरे करने की बजाय नए माफिया को जन्म दिया है। अब शराब माफिया, नशा के कारोबार का माफिया, किडनैप माफिया, डकैती माफिया, रेत-बजरी माफिया, लदाई और ढुलाई जैसे माफिया खड़े हो गए हैं। इसलिए अन्य दलों में राजनीति करने वाले, समाज सेवी, किसान हितैषी लोगों ने इनेलो में शामिल होना शुरू कर दिया है। अब कोई दिन ऐसा नहीं आ रहा है जब कांग्रेस, भाजपा, जजपा व अन्य राजनीतिक दलों को छोडक़र लोग इनेलो में शामिल नहीं हो रहे हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा