Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

October 11, 2017 12:44 AM

पलवल ,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  घर पर भी महिलाएं, लड़कियां अौर बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। हवस के दरिंदों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है। बाती रात ऐसी ही एक शर्मनाक अौर भयानक घटना पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के गांव लखनाका में हुई, जहां रात के अंधेरे में अज्ञात दरिंदे ने 6 साल की मासूम को उठाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। देर रात घर से थोड़ी दूर मासूम खून से लथपथ हालत में मिली। जिसके बाद पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिजनाें का कहना है कि रात के समय पूरा परिवार बच्चों के साथ साेया हुआ था। देर रात उनकी आंख खुली तो घर का सामाना बिखरा हुआ मिला। घर में शोर शराबा होने पर घर के सभी लोग जाग गए। छोटे बच्चों के साथ सोई महिला ने देखा कि 6 वर्षीय लड़की बिस्तर पर नहीं है। एक ताे घर में चोरी दूसरा घर से बच्ची लापता यह सब देखकर घरवाले सन्न रह गए। बच्ची को घर में सब जगह देखा गया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद गांव के लोगों की मदद से लड़की की खोज शुरू की तो बच्ची पास ही एक खाली खेत में दयनीय अवस्था में मिली। बच्ची की हालत देख चिकित्सक ने शीघ्र उपचार शुरू कर दिया। अब पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है। लड़की के शरीर में इंफेक्शन हो गया है जिसके कारण बुखार हुआ है। परिजनों ने बताया कि घर में अज्ञात चोरों ने सोने की दो तोले की हसली, साठ हजार रुपए तथा एक मोबाइल भी चुराया है। लड़की ने अभी केवल इतना बताया है कि जिसने दरिंदगी की है वह ताश खेलता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुरेश कुमार, थाना प्रभारी हथीन देवेन्द्र कुमार तथा महिला थाणे की जांच आधिकारी भी लड़की को देखने तथा परिजनों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा