Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
International

यूनाइटेड नेशंस पीस कीपिंग मिशन में तैनात भारतीय दल पर लुबेरो में हमला

October 10, 2017 11:11 PM

यूनाइटेड नेशंस,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) यूनाइटेड नेशंस पीस कीपिंग मिशन के तहत कांगो में तैनात भारतीय सैनिकों पर मिलिशिया विद्रोहियों की ओर से बड़ा हमला किया गया। विद्रोहियो के 30 सदस्यों के दल ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया। सैनिकों की ओर से हमले को नाकाम कर, विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि इस कोशिश में दो भारतीय जवान घायल हो गए। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद की ओर से जानकारी बताया गया है कि भारतीय जवानों पर शुक्रवार, छह अक्तूबर को लुबरो में ‘मे मे समूह’ ने किया। इससे पहले इन्होंने कांगो सेना को भी अपना निशाना बनाया था। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 30 मिलिशिया सदस्यों ने गोमा से 300 किमी उत्तर में स्थित लुबरो के पोस्ट पर हमला किया। उत्तरी किवु प्रांत का यह मुख्य शहर है जहां दर्जनों गैर कानूनी हथियार निर्यातक कई गांवों को पर कब्जा जमाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी विद्रोहियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें तीन विद्रोही मारे गए और एक घायल हो गया। हालांकि इस कार्रवाई में दो भारतीय जवान भी घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में फिलहाल कुल 2,664 जवान तैनात हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More International News