Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

सीएम मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता सलाखों के पीछे

SUKHWINDER SINGH | May 21, 2020 10:48 AM
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र सेे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरूद्ध कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के एक विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया है। इस ट्वीट (Tweet) के बाद बीजेपी और संघ के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
करनाल के मधुबन थाने में पंकज पूनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस कांग्रेसी नेता को कल कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत पंकज पूनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूनिया ने यूपी में प्रवासियों और बस मुद्दे पर आपत्तिजनक किया ट्वीट था। पूनिया ने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा था,हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था।
 
बता दें कि हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने यूपी में कांग्रेस के 1000 बसों पर चल रहे विवाद पर किया था ट्वीट बाद में बवाल बढ़ता देख पूनिया ने अपने ट्वीट के लिए खेद जताया था। पंकज पूनिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भी सदस्य हैं। उनके इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर पूनिया को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी।
 
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा