Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Life Style

इस उम्र में महिलाएं करती है सेक्स को सबसे ज्यादा एजॉय: सर्वे

October 21, 2017 10:04 AM

नई दिल्ली,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) :  माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेक्स की आवृत्ति कम हो जाती है। उम्र के साथ-साथ महिलाएं और पुरुषों की पसंद ना-पसंद बदल जाते है। उम्र के साथ-साथ उनकी पसंद में बदलाव आ ही जाते हैं, लेकिन अमेरिका में हुए एक शर्वे में कुछ ऐसा ऐसा आया कि आप इस बारे में जान हैरान रह जाएंगे।

इस सर्वे में य़ह बात सबसे दिलचस्प बात निकल कर आई कि बढ़ती उम्र के साथ सेक्स करना चाहिए यह सेहत के लिए अच्छा है। सेक्स समय के साथ बेहतर होता जाता है। यह उम्र से डरने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि सर्वे में शामिल अधिकांश महिलाओं का तो यह मानना है की मध्य आयु में सेक्स पहले से ज्यादा संतुष्टिदायक हो जाता है। उनका यह भी कहना है कि ज्यादा सेक्स से अच्छा है बेहतर सेक्स और यह उम्र बढ़ने पर ही संभव है।

अटलांटा की एक सेक्स टॉय बनाने वाली कंपनी 'लवहनी' ने एक सर्वे किया जिसमें ये बात निकलकर सामने आई कि महिलाएं अपने जीवन में सबसे ज्यादा सेक्स का आनंद 34 साल की उम्र में लेती है। यानी पूरे जीवनकाल में सेक्स का सबसे ज्यादा लुत्फ महिलाएं 34 साल की उम्र में लेती हैं, जबकि पुरुष 32 साल की उम्र में सबसे ज्यादा सेक्स को एंजॉय करते हैं।

सर्वे के दौरान ज्यादातर महिलाओं के जवाब से यह पता लगा कि ज्यादातर महिलाएं 34 की उम्र में खुद को सबसे ज्यादा सेक्सी फील करती हैं।

यह सर्वे 1000 लोगों को लेकर किया गया था। जिसमें 18 से 65 साल के लोग शामिल थे।

इस सर्वे में ये बात सामने आई कि पुरुषों ने जहां 17 साल की उम्र में पहली बार सेक्स किया वहीं लड़कियों ने 16 साल की उम्र किया। वहीं पहली बार सेक्स करने के बाद जहां पुरुषों को अपने बेस्ट सेक्स के लिए 15 साल का इंतजार करना पड़ा, वहीं महिलाओं ने 10 साल बाद बेस्ट सेक्स का अनुभव किया।

उम्मीद के अनुसार, सेक्स की चाह बढती उम्र के साथ कम होती है लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं ने सेक्स से जुडी एक्टिविटी में दिलचस्पी कम होने की बात मानी। बढती उम्र के साथ सेक्स के अंतराल में भी गिरावट पाई गई। जो अधिक उम्र की महिलाएं सेक्स में एक्टिव थीं, वह दूसरों की अपेक्षा बेहतर मानसिक और शारीरिक हेल्थ की स्थिति में थी।

 
Have something to say? Post your comment