Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Punjab

पंजाब के सभी चुनावों में मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका- सागर रायका

December 18, 2023 07:10 PM

चंडीगढ़। आने वाले नगर निगम और लोकसभा चुनाव में बीजेपी ओबीसी मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा और बीजेपी की जीत सुनिश्चित करेगा। यह दावा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर रायका ने किया। रायका सोमवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला की अध्यक्षता में सेक्टर 37 चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर रायका ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकायों और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हवा बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पिछड़े वर्ग का इस्तेमाल किया। मान सरकार ने राजनीति के चलते केंद्र सरकार की ओबीसी लोगों के लिए शुरू की गई कल्याण योजनाओं को ठीक से लागू नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार से परेशान हो चुकी है। राज्य के लोग इस सरकार को सबक सिखाने के लिए बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में स्थानीय और लोकसभा चुनाव जीतेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावा मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजविंदर सिंह भोलेरिया, कंवरवीर सिंह मंजिल, करण गोर जी, कार्यालय सचिव डॉक्टर तजिंदर कौर, उपाध्यक्ष रविंदर वैष्णव और प्रदेश मोर्चा की टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 
 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार:शर्मा
परनीत कौर को प्रत्याशी बनाने से भाजपा में बगावत
ठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुए
जाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा
4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
ਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ 
पंजाब:सैंकड़ों लोगों का विदेश जाने का सपना आग में जला
कंटीले तारों को जीरो लाइन पर ले जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है : तरनजीत सिंह संधू समुंदरी।
एनके शर्मा द्वारा जीरकपुर में हो रहे अवैध खनन पर छापा
पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर पर हुई फायरिंग