Wednesday, May 08, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

निगम क्षेत्र के गांवों का शहरों की तर्ज पर किया विकास:सूद

December 12, 2021 07:10 PM
चंडीगढ़। भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा है कि पिछले छह वर्षों के दौरान भाजपा के कार्यकाल में निगम क्षेत्र के गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान की गई है। चंडीगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एक समान विकास किया गया है। अरूण सूद वार्ड नंबर 29 से पार्टी प्रत्याशी जसङ्क्षवदर कौर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम में भाजपा के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का पूर्ण विकास किया गया है।


मलोया व सैक्टर-37 में किया जनसभाओं को संबोधित


उन्होंने कहा कि कुछ नए ग्रामीण क्षेत्र निगम का हिस्सा बने हैं। इनके विकास की योजनाएं तैयार हो चुकी हैं। जिन्हें चुनाव के बाद तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा। अरूण सूद ने वार्ड नंबर 25 से पार्टी प्रत्याशी विजय कौशल राणा के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान यहां युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए आयु सीमा को 25 से बढ़ाकर 37 वर्ष किया गया है। जिससे हजारों नौजवानों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि निगम में युवाओं को वर्षों बाद पक्की भर्तियां निकाली गई हैं।
होमगार्ड वालंटियर्स के वेतन में वृद्धि के अलावा 418 जेबीटी पदों का सृजन, 520 पदों का चंडीगढ़ पुलिस में सृजन तथा स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ में 63 पदों का सृजन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मेयर पूनम शर्मा, राहुल त्रिवेदी, हरीशंक मिश्रा, रूबी गुप्ता, गितिका जैन समेत कई नेता मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
विमल कालिया के कविता संग्रह निंबोलियां का विमोचन
पीएचडीसीसीआई शी-फोरम ने किया गोष्ठी का आयोजन
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल