Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Punjab

डिजिटल पंजाब में एक ही छत के नीचे निपटेगी सभी शिकायतें

June 23, 2020 03:22 PM

चंडीगढ़, पंजाब मंत्रीमंडल ने सोमवार को सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली (पी.जी.आर.एस.) के निर्माण और प्रबंधन के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए एक व्यापक सार्वजनिक शिकायत निवारण नीति को मंजूरी दे दी है जिससे सभी विभागों की शिकायतों को एक छत के नीचे लाया जा सकेगा जो ‘डिजिटल पंजाब’ के दायरे में आएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने नागरिकों की शिकायतों के निपटारे के लिए समयबद्ध, सुलभ और पारदर्शी ढंग के साथ समान व्यवस्था स्थापित करने का फैसला किया है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नागरिकों के पास अपनी शिकायतें सरकार के पास दर्ज करवाने के लिए एक भी जरिया नहीं है। नागरिकों की शिकायतों के निपटारे के लिए सेवाएं पहुँचाने में और सुधार करने के उद्देश्य से यह नीति शिकायत निवारण के लिए समान काम करने की व्यवस्था स्थापित करेगी। शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था में हर एक अधिकारी के लिए तय समय निर्धारित होगा। यह नीति नागरिकों को प्रदान किये गए समाधान पर अपनी फीडबैक पेश करने के योग्य बनाती है। यह नीति उच्च अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाती है और सबूत आधारित फैसले लेने के लिए इकठ्ठा किये आंकड़ों के विश्लेषण की आज्ञा देती है। आई.वी.आर. व्यवस्था के सहयोग से प्रस्तावित कॉल सैंटर द्वारा पी.जी.आर.एस. सरकार द्वारा सेवाएं देने के बारे में नागरिकों की फीडबैक और उनकी भावनाओं को संग्रह करने के योग्य बनाएगी। प्रशासनिक सुधारों और सार्वजनिक शिकायत विभाग ने पंजाब शिकायत निवारण नीति के अनुसार पी.जी.आर.एस. के लिए आई.टी. पोर्टल बनाया है और इस पर सभी विभागों को रखने का प्रस्ताव रखा है। इस मंतव्य के लिए विभाग के अधिकारियों और स्टाफ का प्रशिक्षण करवा रहा है।

एक स्पष्ट नीति की कमी के कारण कई विभाग नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करने और उनके हल के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रणालियों को चलाते हैं। इस मंतव्य के लिए पीबीग्रामस जो एक बड़ी प्रणाली है, कई विभागों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है परन्तु इसमें निपटारा करने के लिए समान काम करने की व्यवस्था की कमी, काम के लिए तय सीमाएं और विभागों को जवाबदेही की कमी है। नागरिकों के पास अपनी शिकायतें सरकार के पास दर्ज करवाने के लिए एक भी जरिया नहीं है।

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार:शर्मा
परनीत कौर को प्रत्याशी बनाने से भाजपा में बगावत
ठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुए
जाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा
4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
ਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ 
पंजाब:सैंकड़ों लोगों का विदेश जाने का सपना आग में जला
कंटीले तारों को जीरो लाइन पर ले जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है : तरनजीत सिंह संधू समुंदरी।
एनके शर्मा द्वारा जीरकपुर में हो रहे अवैध खनन पर छापा
पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर पर हुई फायरिंग