Sunday, April 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Entertainment

भारती सिंह ने घर पर माता की चौकी रखी, अब शादी 3 दिसंबर को

November 30, 2017 11:29 AM

मुंबई,29 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। भारती के होने वाले दूल्हे हर्ष लिम्बचिया हैं। शादी को लेकर हर्ष-भारती और उनके परिजन भी काफी उत्साहित हैं। बुधवार को भारती के घर पर शादी से जुड़े आखिरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारती सिंह के घर पर माता की चौकी रखी। घर पर यह शादी से जुड़ आखिरी कार्यक्रम था। इस दौरान भारती के साथ हर्ष भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर माता की चौकी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की। आपको हमने बताया था कि भारती ने एक दिन पहले चूड़ा रस्म पूरी की थी। इस मौके पर भारती ने खूब ठुमके भी लगाए थे जिसकी तस्वीरें हमने आप तक पहुंचाई थी। इससे पहले दोनों अपना वेडिंग सॉन्ग भी लॉन्च कर चुके हैं। बता दें कि भारती और हर्ष ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, जजों से कम प्वाइंट मिलने के कारण यह जोड़ी शो की शुरुआत में ही बाहर हो गई थी। इसके अलावा भारती और हर्ष ने कॉमेडी शो ‘कॉमेडी क्लासेस’ और कॉमेडी सर्कस में भी एक साथ काम किया है। बहरहाल, भारती हर्ष के साथ अक्सर अपने इन्स्टाग्राम पर फ़ोटोज़ शेयर करती रहती हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News