Sunday, April 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Sports

टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ी अपने गांव में बनवा सकते है इनडोर स्टेडियम:दुष्यंत

August 14, 2021 11:17 AM



चंडीगढ़, 13 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाला हरियाणा का कोई भी खिलाड़ी अपने गांव में इनडोर स्टेडियम बनवा सकता है। खिलाड़ी की मांग पर प्रदेश सरकार इनडोर स्टेडियम के अलावा ट्रैक एंड फील्ड आदि खेल संबंधित व्यवस्थाएं उनके गांव में स्थापित करेगी। राज्य का पंचायत और खेल विभाग मिलकर खिलाडिय़ों की इन मांगों को पूरा करने का काम करेगा।
यह घोषणा शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोक्यो ओलंपिक के हरियाणा के खिलाडिय़ों के लिए पंचकुला में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए की। डिप्टी सीएम ने कहा कि दो प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने टोक्यो में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेडल लाने वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों के साथ-साथ टोक्यो में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को भी प्रदेश सरकार पुरस्कार राशि देकर सम्मानित कर रही है।    
उपमुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने और भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित इस समारोह को ऐतिहासिक बताया। दुष्यंत ने कहा कि ओलंपिक में भारत की ओर से कुल 127 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिनमें से 30 खिलाड़ी हरियाणा के थे। हरियाणा ने टोक्यो की धरती पर देश के कुल सात मेडलों में से अपना 50 प्रतिशत योगदान दिया।
हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश बन रहा है जो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित कर रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौथे स्थान पर रहने वाले हॉकी के खिलाडिय़ों की तर्ज पर दीपक और पूजा को भी 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले एशियन गेम्स में देश की मेडल टेली में हरियाणा की 33 प्रतिशत, कॉमनवेल्थ गेम्स में 40 प्रतिशत भागीदारी रही थी जो कि अब निरंतर बढ़ रही है और आगे भी इसे कई गुणा बढ़ाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों के गांव में इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा पंचकुला में सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी अपने गांव में इनडोर स्टेडियम,  ट्रैक एंड फील्ड आदि बनवाना चाहेगा तो हरियाणा का पंचायत और खेल विभाग मिलकर उनके गांव में भी स्टेडियम आदि की व्यवस्था स्थापित करने का काम करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छह जिलों में आवासीय खेल एकेडमी खोली गई है और आने वाले समय में पांच जिलों में 9 डे बोर्डिंग स्पोट्र्स एकेडमी भी खोली जाएंगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने राई स्पोट्र्स स्कूल को स्पोट्र्स एकेडमी स्कूल के स्वरूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में पांच स्पोट्र्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे।

 
Have something to say? Post your comment
More Sports News
एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हुआ चयन
2015 से खेलना शुरू करके खेल जगत में बना रहे हैं सागर सैनी अपनी अनोखी पहचान
ड्रीम11 आईपीएल 2020 से पहले सोनू सूद एवं डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी मिलकर क्रिकेट का जोश बढ़ाएंगे।
भारत-श्रीलंका धर्मशाला वनडे में सामने आए ये कमाल के दिलचस्प आंकड़े
पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त
नागपुर टेस्ट में गरजे चेतेश्वर पुजारा, लगा दिया टेस्ट करियर का 14वां शतक
17 ओवर में सिर्फ 2 रन पर आउट हो गई ये टीम, 9 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए
कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पांच विकेट झटके  
70वीं एशेज़ सिरीज़: जानिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से किसका पलड़ा भारी
आशीष नेहरा ने किया बड़ा ऐलान, इस काम से करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत