Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
International

कार बम धमाके से दहला उत्तरी बगदाद, 21 की मौत

November 26, 2017 12:00 AM

बगदाद,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) उत्तरी बगदाद के फ्लोरपॉइंट शहर में एक कार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये जानकारी वहां के एक सुरक्षा अधिकारी ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया। हमले में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हमला तुज खुरमातु, एक मिश्रित कुर्द, अरब और तुर्कमेन आबादी के पास हुआ, जहां अक्टूबर के अंत में हिंसा फैली हुई थी। उस समय इराकी सेना ने कुर्दिश स्वतंत्रता के जनमत संग्रह के जवाब में इसे कुर्दिश नियंत्रण से हटा लिया था। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

 
Have something to say? Post your comment
More International News