Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Punjab

रात को गैस बंद करना भूला, सुबह हुए धमाके से मौत

November 24, 2017 11:40 AM

मोहाली,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । मोहाली के नजदीकी गांव जुझारनगर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिलेंडर एक घर में फटा। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा गत दिवस सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के तौर पर हुई है, जबकि घायल का नाम रीना है। धमाके के चलते घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दर्शन गैस बंद करना भूल गया था। पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह जोरदार धमाके ने उसकी जान ले ली। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। घायल रीना दर्शन सिंह की पड़ोसन है।

दर्शन पिछले दस साल से घर में अकेला रहता था, जबकि उसका परिवार कहीं बाहर रहता है। रीना ने बताया कि घटना के समय वह आराम कर रही थी। धमाके बाद दीवार उस पर गिर गई। लोगों ने उसे मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ऐसे हुआ हादसा

पड़ोसियों ने बताया कि दर्शन सिंह मंगलवार रात को शराब पीकर आया था। वह गैस बंद करना भूल गया। पूरी रात गैस की गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने दर्शन को उठाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं उठा। सुबह उठने के बाद जैसे ही उसने कुछ जलाया होगा तभी धमाका हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लुधियाना के उद्यमियों का अहम योगदान:साक्षी साहनी
औद्योगिक उत्पादों के लिए डिजीटल मार्केटिंग का विशेष महत्व
भारत व कनाडा के बीच औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना जरूरी
गुरू की नगरी में पहला शिल्प समागम आज से
नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू 
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के मसलों के 31 मार्च तक समाधान के लिए कमेटी का गठन
पंजाब के सभी चुनावों में मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका- सागर रायका
उद्योगपति पंजाब में करेंगे उद्योगों का विस्तार, सरकार के करेगी मदद:भुल्लर
इस बार तीन लाख 35 हजार ने देखा पाईटैक्स, टूटा रिकार्ड
सिडबी ने पाईटैक्स में लगाया स्वाबलंबन मेला:मौर्य