Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
Entertainment

शत्रुघन सिन्हा ने इस अंदाज में दी मानुषी को मिस वर्ल्ड बनने की बधाई ! 

November 23, 2017 02:53 PM

मुंबई,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मिस वर्ल्ड 2017 का ताज जीतने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर को बधाई दी। शत्रुघ्न ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "हम देश की ओर से हमारी युवा, मेडिकल की छात्रा और वर्ल्ड ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर को बधाई देते हैं। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है। जय हिंद।"

मानुषी मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली छठी भारतीय हैं। मानुषी से पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थी। इस महीने की शुरुआत में छिल्लर ने चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 17 वर्षो बाद यह ताज जीतने वाली भारतीय बनी थीं।

मिस वर्ल्ड 2016 प्यूटरे रिको की स्टेफनी डेल वाले ने छिल्लर के सिर पर ताज सजाया। छिल्लर ने इस ताज को जीतने के लिए 108 देशों की प्रतियोगियों को हराया है। मिस मेक्सिको एंड्रीया मेजा फर्स्ट रनर अप और मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल सेकंड रनर अप रहीं।

हरियाणा में डॉक्टर दंपति के घर पर जन्मी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है और वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्मेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News