चंडीगढ़ ,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) :दिल्ली एयरपोर्ट बंद होने से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 7 से 9 नवंबर को बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सारी उड़ान अपने नियमित समय पर उड़ान भरेंगे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे बंद होने के कारण चंडीगढ़ से व नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली कुछ विमानों को बंद किया गया था, अब काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि केवल दो उड़ान एयर इंडिया को बंद रखा गया है। एयर इंडिया (9 आई 831) नई दिल्ली से चंडीगढ़ व एयर इंडिया (9आई 832) चंडीगढ़ को बंद रखा है।