Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
Religion

देव के जगने के बाद नहीं होगे शुभ कार्य, जानिए कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त

November 03, 2017 11:37 AM

दिल्ली ,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) देवुत्थान एकादशी के दिन भगवान विष्णु जग जाते है। जिसके साथ ही शुभ कार्य होना शुरु हो जाते है।  लेकिन इस बार नंवबर और दिसंबर में केवल 15 ही विवाह के शुभ मुहूर्त है, क्योंकि इस बार भगवान के जगने के बाद भी शुभ काम नही होगे।

दरअसल देवशयनी एकादशी से देवुत्थान एकादशी तक यानी चार महीने भगवान विष्णु का शयनकाल है। जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। देवुत्थान एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराया जाता है। जिसके साथ शुभ काम शुरु हो जाते है। लेकिन इस बार शुभ काम में देरी है। इसका मुख्य काररण गुरु और शुक्र का अस्त होना है।

गुरु और शुक्र ग्रह दोनों ही विवाह के कारक ग्रह होते है। जिनसे बिना विवाह नहीं हो सकता है। इन दोनों का उदय 10 नवंबर को होगा।

10 नवंबर को दोनों उदय होने के साथ-साथ सूर्य 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण विवाह मुहूर्त 19 नवंबर से शुरु होकर 12 दिसंबर तक का ही मुहूर्त है। जिसके कारण इन दो माह में केवल 15 मुहूर्त है।

नवंबर माह में शुभ मुहूर्त
इस साल नवंबर माह में  विवाह के शुभ मुहूर्त 19, 22, 23, 24, 28, 29 और 30 है।

दिसंबर माह में शुभ मुहूर्त
इस माह में सिर्फ 5 ही शुभ मुहूर्त है। जो कि 3, 4, 10, 11, 12 है। इसके बाद साल 2018 में विवाह के मुहूर्त मकर संक्रांति के बाद से शुरु है। जो कि मार्च में होली तक है। इसके बाद कुछ माह के लिए विवाह नहीं होगे।

 
Have something to say? Post your comment