Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
Entertainment

लव त्यागी नहीं ढिंचैक पूजा के दिल पर है किसी और का राज, जानिए क्यों अनोखी है इनकी लव स्टोरी

November 02, 2017 01:01 PM

नई दिल्ली,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का घर हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। इस सीजन में भी कई ऐसे सदस्य हैं जिनके कारण हर दिन कोई नई खबर सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन जब से इस घर में ढिंचैक पूजा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, तब से यह शो और भी ज्यादा रोमांचक हो चुका है। पिछले दिनों खबर आई थी ढिंचैक पूजा 'बिग बॉस 11' के घर में लव त्यागी को पसंद करने लगी हैं। कुछ वक्त पहले ही अर्शी खान, आकाश ददलानी और पुनीष शर्मा ने इस बात का दावा किया था। लेकिन अब ढिंचैक पूजा का एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने प्यार का इजहार करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। लेकिन यहां वह लव के बारे में नहीं बल्कि किसी और की ही बात कर रही हैं।

वीडियो में ढिंचैक पूजा अपने एक क्रश के बारे में बात कर रही हैं। यहां उनके साथ सब्यसाची सतपथी बैठे हुए हैं। इस दौरान वह बताती हैं कि कोई है जिन्हें वह पसंद करती हैं। लेकिन वह भारत में नहीं बल्कि बाहर शिकागो में रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह इस लड़के से सिर्फ 15-20 दिनों से ही बात कर रही हैं। इन दोनों की बातें तब शुरु हुईं जब उस लड़के ने ढिंचैक पूजा से अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए संपर्क किया।

ढिंचैक पूजा ने आगे कहा कि उनके बीच में दोनों के धर्म को लेकर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि वे लड़का मांस खाए। इसके सब्यसाची उन्हें समझाते हैं कि अगर लड़का जैन है तो कोई परेशानी नहीं। लेकिन ढिंचैक पूजा इस पर जवाब देती हैं कि उस लड़के को भी उनकी लिए कोई फीलिंग्स तो होनी चाहिए, जिसके बारे में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News