Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Religion

छठ पूजा इन चीजों के बिना है अधूरा, पूजा के समय जरुर रखें साथ

October 24, 2017 11:50 AM

चंडीगढ़ ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) छठ पूजा का चार दिन का त्योहार नहाए-खाए के साथ आज से शुरु हो रहा है। जो कि सूर्य भगवान को अर्ध्य करने के साथ-साथ 27 अक्टूबर को सुबह समाप्त हो रहा है। इस पर्व में भगवान सूर्य की पूजा बहुत ही विधि-विधान से की जाती है। छठ पूजा को लेकर मान्यता है कि इस दिन बहुत ही विधि-विधान के साथ पूजा की जानी चाहिए, नहीं तो उसका इसी जन्म अशुभ फल मिलता है। इन 4 दिनों में व्रती को बहुत ही साफ-सुथरा और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की उपासना करनी होती है। जिससे प्रसन्न होकर छठ माता सौभाग्य, संतान रक्षा, परिवार में सुख-शांति का वरदान हेती है।इस बार षष्ठी तिथि 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 37 मिनट से गुरुवार 26 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 15  मिनट तक है। वहीं शुक्रवार 27 अक्टूबर की सुबह उगते सूरज को प्रात:कालीन अघ्र्य दिया जाएगा।  जानिए इस दिन किन चीजों को साथ ले जाना नहीं भूलना चाहिए।

इन चीजों से करें छठ पूजा
सूप: अर्ध्य में नए बांस से बनी सूप व डाला का इस्तेमाल करें। माना जाता है कि सूप से वंश में वृद्धि और रक्षा होती है।
ईख: ईख या गन्ना आरोग्यता का घोतक है।
ठेकुआ: ठेकुआ समृद्धि का घोतक है। यह एक मीठा व्यजंन है।
मौसमी फल: यह फल प्राप्ति के घोतक हैं।
नारियल: इस दिन नारियल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

 
Have something to say? Post your comment