Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

पार्टी छोड़ने वालों को दोबारा इनेलो में नहीं करेंगे शामिल: चौटाला

October 21, 2017 11:23 AM

बहादुरगढ़,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के लिए इंडियन नेशनल लोकदल में कोई जगह नहीं है और न ही भविष्य में होगी। संकट के समय पार्टी छोड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले स्वार्थी लोगों को दोबारा इनेलो पार्टी में शामिल करवाने की कोई भी कार्यकर्ता सिफारिश नहीं करें। यह बात इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने बहादुरगढ़ स्थित जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी के पार्टी कार्यालय पर मौजूद बहादुरगढ़ हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला दिल्ली से सिरसा जाते हुए बहादुरगढ़ पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए व उनका हालचाल पूछा। इनेलो सुप्रीमो ने कायकताओं को दीवाली, भैयादूज की बधाई भी दी। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

चौटाला ने कहा कि इनेलो ने सरकार में रहते हुए चौधरी देवीलाल के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। चौटाला ने कहा कि पूरे देश व हरियाणा प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ गहरा रोष आज लोगों के मन में है। झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से देश व हरियाणा प्रदेश को बर्बाद करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ेंः जेल में मनी गुरमीत व हनीप्रीत की दीपावली, परिवार से बात कर छलकी हनी की आंखें

उन्होंने कहा कि 3200 टीचर लगाने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई है मगर इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश के हर एक बेरोजगार को नौकरी दी जाएगी चाहे इसके लिए उन्हें फांसी पर भी चढना पड़े तो वह इसके लिए तैयार हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पहले 10 साल कांग्रेस ने जमकर लूटा अब पिछले 3 साल से हरियाणा की भाजपा सरकार देश के किसान, व्यापारी, मजदूर, श्रमिक व आमजन को जनविरोधी नीतियां बनाकर आर्थिक रुप से बर्बाद करने का काम कर रही है।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा