चंडीगढ़17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को दिवाली का तोहफा दिया। शहर में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। यूटी प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच प्रतिशत कम कर दिया गया है। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन के इस फैसले पर मोहर लगा दी है। नए दाम बुधवार से लागू हो गए हैं।
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने प्रशासक वीपी सिंह बदनोर से पेट्रोल और डीजल पर वैट पांच फीसद कम करने के आग्रह किया था। इसके बाद यूटी प्रशासन ने यह फैसला किया है। और अधिसूचना जारी कर दी है। चंडीगढ़ में इस समय पेट्रोल पर वैट करीब 24.74 प्रतिशत लगता है, जिसे कम कर 19.74 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर वैट 16.40