भिवानी17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : थाना तोशाम के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को दो युवक नशीला पदार्थ खिलाकर घर से किडनैप कर ले गए। दोनों युवकों ने उक्त किशोरी के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच करवाए जाने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा हैं। कस्बा तोशाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की लड़की ने महिला थाना पुलिस को दिए गए बयान में दो युवकों पर संगीन आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप हैं वह अपने घर पर सोमवार को अकेली थी। इसी दौरान गांव ढाणी माहू निवासी प्रवेश व उसका एक साथी घर में घुस आए। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इस हालत में उसे वह किडनैप कर ले गए। वहां ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसे घंटों बंधक बनाकर अस्मत से खिलवाड़ करते रहे। होश आने पर वह उनके सामने गिड़गिड़ाकर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन उक्त दोनों युवकों ने कोई रहम नही किया और मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही कहा कि ज्यादा बोली तो तेरी यह अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। दोनों युवकों ने धमकी दी कि किसी को यह बात बताई तो उसे जान से मार देंगे। उनके चंगुल से छूट कर किसी तरह घर पहुंची। घर पहुंचने पर वह रोने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। उसने पूरी कहानी परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे महिला पुलिस थाने पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।
पीड़ित किशोरी के बयान पर महिला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहें हैं।
नन्ही देवी, जांच अधिकारी महिला थाना भिवानी।