चंडीगढ़ 17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : धनतेरस से ठीक पहले सोना और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। त्योहार से ठीक एक दिन पहले ही सोने की कीमत में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 30,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी। इंटरनेशल की बात करें तो सिंगापुर में चांदी 0.03 प्रतिशत घटकर 17.40 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं सोना 1,304.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सबसे पहले दिल्ली की बात करते हैं दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने का रेट 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 99.5 फीसदी शुद्ध सोने का रेट 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी का रेट 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 28,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी 43,500 रुपए प्रति किलो है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 30,350 रुपए, 22 कैरेट का रेट 28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी का रेट 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम है।
मुंबई में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने का रेट 30,010 रुपए, 99.5 फीसदी शुद्ध सोने का रेट 29,860 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी 40,110 रुपए प्रति किलो ग्राम है। बेंग्लुरू में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का रेट 30,006 रुपए और 22 कैरेट सोने का रेट 28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का रेट 40,400 रुपए किलो है।