Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
International

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी हैं अमेरिका के लिए बड़ा खतरा : हिलेरी क्लिंटन

October 17, 2017 09:54 AM

अमेरिका ,16 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी वाशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने ‘सीएनएन’ के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, “उन पर नजर रखें।” हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है। हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि उनके खिलाफ किसी षडयंत्रकारी ने पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वाशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं। 2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने ‘सीएनएन’ से कहा, “मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं, जो अंदर से विभाजित हो।” वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More International News