Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Life Style

मर्दों के सामने अपने दिल के ये राज कभी नहीं जाहिर होने देती हैं औरतें

October 16, 2017 11:05 AM

चंडीगढ़,15 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ):महिलाएं अपने आप में मिस्ट्री होती हैं। ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि उन्हें समझना आसां नहीं है। महिलाओं और लड़कियों के मामले में कुछ भी तय नहीं होता। वह कुछ भी और कैसा भी हो सकता है। ठीक इसी तरह से उनके राज भी होते हैं। महिलाएं इन्हें कम ही जाहिर करती हैं। वह नहीं चाहतीं कि किसी को उनकी ये बाते मालूम पड़ें।

 पुरुषों की तरह महिलाओं की भी इच्छाएं होती हैं। वह उन्हें पूरा होते तो देखना चाहती हैं, मगर किसी के सामने नहीं जाहिर होने देने देती हैं। जैसे ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने का मन करना, उनके साथ इंटीमेट होने की चाहत रखना या गिफ्ट की उम्मीद रखना।  ये सारी चीजें बाहर क्यों नहीं आतीं? यही सोच रहे हैं न। दरअसल, यह लड़कियों का शर्मीलापन होता है, जो उन्हें ये सारी बातें मन में दबा कर रखने के लिए कहता है। वह ये सारी चीजें करना चाहती और करती भी हैं, लेकिन उनका इजहार नहीं होने देतीं। यही नहीं, वे प्रेमी से प्यार की उम्मीद, अपने नखरें सहे जाना, लड़कों का आगे-पीछे घूमना, हर चीज में खुद को अहमियत देना और अपनी हर बात को माने जाने के बारे में सोचती हैं। वह चाहती हैं कि ये सारी चीजें हो। एक बात और उन्हें भी तारीफ सुनना पसंद होता है। मसलन अगर आपकी गर्लफ्रेंड जिम जाती है। हाल ही में उन्होंने वेट लॉस किया है। फिट बॉडी मेनटेन की है, तो इस पर वह चाहेंगी कि उनकी कोई तारीफ करे। ऐसे ही अपनी नई ड्रेस और हेयरस्टाइल पर उन्हें कॉमप्लीमेंट सुनना अच्छा लगता है।

 
Have something to say? Post your comment