Thursday, April 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
Health

बच्चों में तेजी से फैल रही हैं दांतों की बीमारियां:शर्मा

February 23, 2021 09:08 PM
पंचकूला। बच्चों में खान पान की बुरी आदतों के चलते दांतों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिनसे बचाव के लिए बच्चों को शुरू से ही दांतों की संभाल के लिए जागरूक करना जरूरी है। उक्त विचार प्रयोग फांउडेशन द्वारा सैक्टर-28 स्थित आशियाना फ्लैटस कालोनी में बच्चों को दांतों की संभाल के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किए गए शिविर में क्राउन डेंटल केयर एंड इंप्लांट सेंटर की दंत चिकित्सक डॉ.कविता शर्मा ने व्यक्त किए।

प्रयोग फांउडेशन ने आशियाना कालोनी में करवाया जागरूकता शिविर

सैकड़ों बच्चों को दिए ब्रश व पेस्ट

शिक्षा बैंक में शामिल होंगे नए बच्चे

 


उन्होंने जहां बच्चों को दांतों की संभाल के लिए सही तरीके से ब्रश करने की विधि बताई वहीं उन्होंने बच्चों को जंक फूड, चॉकलेट आदि से दूर रहने के लिए भी पे्ररित किया। डाक्टर कविता ने कहा कि बच्चे अगर दांतों की संभाल के प्रति अगर समय पर सजग नहीं हुए तो बड़े होकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सतपाल कैटरिंग के प्रबंध निदेशक अजय सैनी ने सैकड़ों बच्चों को ब्रश व पेस्ट बांटते हुए कहा कि प्रयोग फांउडेशन के सहयोग से यहां नियमित रूप से बच्चों को जरूरत के अनुसार वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगे।
 
सैनी ने कहा कि सामाजिक संगठनों को अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंच करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रयोग फांउडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ ट्राईसिटी में चलाए जा रहे शिक्षा बैंक कार्यक्रम में और बच्चों को शामिल करके उन्हें मासिक पुस्तक व स्टेशनरी वितरण के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवी राजीव ठाकुर, विपिन लूथरा, सुमित मल्होत्रा, अजय कुमार के अलावा प्रयोग फांउडेशन के सचिव रिषी पाल, समाज सेवी सुखविंदर सिंह, हिंद संग्राम परषिद के अध्यक्ष विक्रांत शर्मा, आशियाना फ्लैटस गोरखनाथ मंदिर के महंत हरि सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment