Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

हरियाणा में किसानों के चक्का जाम से पहले अलर्ट हुई पुलिस

February 05, 2021 10:42 PM

चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम को लेकर जहां किसान संगठनों द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है वहीं पुलिस भी सतर्क हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को कोई भी पुलिस कर्मी अवकाश पर नहीं होगा। जो लोग पहले से अवकाश पर है उन्हें भी डयूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव तथा एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) नवदीप विर्क ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए हंगामे के बाद हरियाणा पुलिस को इनपुट मिला है कि चक्का जाम के दौरान हरियाणा में कई युवा संगठन किसान संगठनों के साथ मिलकर माहौल खराब कर सकते हैं। पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि किसानों के चक्का जाम में विपक्षी राजनीतिक दल भी हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में कोई भी कदम उठाने के लिए एहतियात बरतनी अनिवार्य है।


पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के लिए जारी की एडवाइजरी


पुलिस को इनपुट मिला है कि हरियाणा में छह फरवरी को चक्का जाम के दौरान कुछ जिलों में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिसके चलते सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें जहां किसानों द्वारा सडक़ों पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली मार्च निकालते हैं तो उनके रूट पर भी पुलिस प्रबंध किए जाएंगे।
हरियाणा पुलिस को इनपुट मिला है कि चक्का जाम के दौरान सोनीपत, झज्जर, पानीपत आदि जिलों में हंगामा होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी किसान संगठन, राजनीतिक दलों के नेता तथा युवा सिंघू व टीकरी बार्डर पर पहुंच सकते हैं। जिसके चलते शुक्रवार को ही दूसरे जिलों से सीमावर्ती जिलों में पुलिस बल को भेज दिया गया है।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में