Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
National

आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहे चढूनी:संजय शर्मा

January 19, 2021 10:27 PM

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी डॉ.संजय शर्मा ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में गुरनाम सिंह चढूनी कांग्रेस के साथ मिलकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। चढूनी किसान आंदोलन के सहारे सांसद या विधायक बनने के सपने देख रहे है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता और पंचकूला के प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में विधानसभा-हाईकोर्ट चौक पर गुरनाम सिंह चढूनी और कांग्रेस का पुतला फूककर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि देश के भोले-भाले किसानों को गुमराह करके कांग्रेस और चढूनी जैसे लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में लगे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस और गुरनाम सिंह चढूनी की सांठगांठ उजागर हो गई है, जिसको जनता ने स्पष्ट देखा है। इन्होंने कृषि कानूनों के नाम पर किसानों का इस्तेमाल करके षड्यंत्र रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर जाना कांग्रेस का स्वभाव रहा है और आज कांग्रेस वही कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध तो केवल बहाना मात्र है असली एजेंडा तो अपने  राजनीतिक अस्तित्व को बनाएं रखने का है। कांग्रेस और गुरनाम सिंह चढूनी देश में अराजकता फैलाने और हरियाणा में भाजपा सरकार को गिराने के प्रयासों में लगें है, पर देश और प्रदेश की जनता उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी। डॉ.शर्मा ने कहा कि किसान की खेती को कानून बनाकर सुरक्षित करना उसके आर्थिक पक्ष को मजबूत करना यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है।

भाजपा ने फूंका गुरनाम चढूनी और कांग्रेस का पुतला


प्रदर्शन के दौरान पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पंचकूला के जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, महामंत्री परमजीत कौर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, बी एंड आर के पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ,श्याम लाल बंसल, मंडल अध्यक्ष जय कौशिक, संदीप यादव, गौतम राणा, भुवनजीत सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

 
Have something to say? Post your comment
More National News
अनाथ बेटियों को पढ़ाने के बाद उनके हाथ पीले करा रहे दाती जी महाराज
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू
अब सिख नहीं कर सकेंगे डेस्टिनेशन शादियां