Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में नॉनवेज की मांग घटी

January 11, 2021 11:55 AM
चंडीगढ़। पंचकूला में बर्ड फ्लू के केस सामने आने के बाद पोल्ट्री कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जहां अंडा व चिकन खाने से परहेज शुरू कर दिया है वहीं अंडे व चिकन के दामो में गिरावट आ गई है। पंचकूला व अम्बाला जिला में चल रहे पोल्ट्री फार्मों के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश में अंडा व मुर्गे सप्लाई होते हैं।

राजधानी में रेट हुए कम, लोगों ने खाने से कन्नी काटी
 

बर्ड फ्लू के केस आने के बाद सरकार ने दस किलोमीटर के क्षेत्र को संक्रमित जोन घोषित कर दिया है। जिसके चलते यहां से अंडे व मुर्गे की सप्लाई बंद हो गई है। हरियाणा पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान दर्शन लाल सिंगला के अनुसार बर्ड फ्लू के कारण कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। बाहरी सप्लाई के साथ साथ लोकल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ की मीट मार्किट में अंडे की ट्रे के दाम 160 रुपये से कम होकर 140 तक आ गए हैं। जबकि चिकन के दाम 180 से 200 के आंकड़े से कम होकर 130 तक आ गए हैं। इसके बावजूद लोग अंडा व चिकन खाने से गुरेज कर रहे हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम
सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित
पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी
डेराबस्सी के भगवान परशुराम भवन में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थय जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित पोषण जरूरी:डॉ. वंदना
बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान