Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्टतृतीय वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्नजींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथिइनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशीहरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थनकांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूचीआम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
 
 
 
Astrology

चंद्र राशि और अंक विज्ञान के अनुसार आप अपना भविष्य जानिए

January 01, 2021 11:02 AM

चंद्र राशि और अंक विज्ञान के अनुसार आप अपना भविष्य जानिए

1.मेष

2021 काफी अच्छा रहेगा। इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। कर्मफल दाता शनि देव की अपार कृपा प्राप्त होगी जो आपके आर्थिक जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेगी। बहुत समय से अटकी हुई कोई योजना पूर्ण हो जाएगी जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपका पारिवारिक जीवन समस्याओं से घिरा रहेगा।

  • सूर्य देव को प्रतिदिन तांबे के पात्र से अर्घ्य दें।

2.वृषभ

नया वर्ष ,आपके लिये नई सफलताएं और उपलब्धियों वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन और व्यापार में सफलता मिलने के भी योग आपके लिये बना रहा है। अपने मार्ग में आने वाले विभिन्न विकल्पों का चुनाव करना होगा । शनिदेव पूरा वर्ष भाग्य स्थान में ही विराजमान रहेंगे, जो कि आपके भाग्य की वृद्धि करने का कार्य करेंगें।

  • शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें और किसी निर्जन स्थान में एक सूखे नारियल में आटे और चीनी को मिलाकर उसका कसार बनाकर गोले में भरकर दबा दें।

3.मिथुन

इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि मिथुन राशि वालों के बृहस्पति और शनि अष्टम भाव में युति बनाएंगे। धन हानि होने के योग बनेंगे। प्रत्येक कार्य में देरी और बिघ्न की स्थिति बनेगी, बृहस्पति और शनि के गोचर के चलते आर्थिक हानि होने की भी संभावना अधिक है। थोड़ा संभलकर चलने का समय है।

  • बुध के बीज मंत्र “ ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप प्रतिदिन 108 की संख्या में करें।

4.कर्क

ये साल करियर की दृष्टि से अच्छे परिणामों को लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर तरक्की दिलाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों को शनि और बृहस्पति की सप्तम भाव में उपस्थिति अनुकूल परिणाम दिलाएगी। मार्च से मई के दौरान स्थितियां काफी बदल जाएंगी। इस समय आपको अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।

  • मंगलवार के दिन मंदिर जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ।

5.सिंह

 आर्थिक दृष्टि से ये साल ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार के सहयोग से धन अर्जित कर पाने में सफलता हासिल करेंगे। छोटी-छोटी सफलताओं के साथ आप बड़ी सफलता की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यहाँ आपको बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की ज़रूरत है ।

  • रविवार के दिन बैल को गेहूं अथवा आटे की लोई खिलाएं।

6.कन्या

साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी वहीं मध्य में आपको सावधान रहने की ज़रूरत होगी। करियर में आपको अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं। नई-नई योजनाएं आपके जहन में आ सकती हैं। किसी सहयोगी के साथ व्यापार कर रहे जातकों को हानि होने की आशंका अधिक है। साल की शुरुआत और साल का अंत सबसे बेहतर रहने वाले हैं।

  • चाँदी का एक ठोस चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पर्स या पॉकेट में रखे।

7.तुला

2021 आपके लिए बहुत सारे बदलाव लेकर आने वाला है। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी इस समय आएँगे। जून से जुलाई के बीच कार्य क्षेत्र में काफी लाभ होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलने से उन्नति की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारी जातकों को भी अपने व्यापार में विस्तार करने का अवसर प्राप्त होगा।

  • गौ माता की जितनी हो सके सेवा करें और उन्हें आटे की लोई खिलाएं तथा उनकी पीठ पर तीन बार हाथ फेरें।

8.वृश्चिक

यह साल आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको स्वास्थ्य से संबंधित मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने समय से चली आ रही किसी बीमारी से आप उबर जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए वर्ष काफी अनुकूल रहेगा और कुछ लोगों को विवाह की शहनाइयां सुनने का मौका मिलेगा और आप अपने प्रियतम को अपना बनाने में सफल होंगे।

  • प्रतिदिन मस्तक पर केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाना बेहतर परिणाम देगा।

9.धनु

बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा, स्वास्थ्य जीवन पिछले वर्ष के अनुसार काफी बेहतर होगा। हालांकि शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए बीच-बीच में आपको कुछ कष्ट देते रहेंगे, लेकिन आपको कोई बड़ा रोग इस वर्ष नहीं होगा।

  • शनिवार के दिन सरसों के तेल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर ग़रीबों में बाँटना उत्तम रहेगा।

10.मकर

आपकी राशि में शनि और गुरु की युति आपको भाग्य का साथ प्रदान करेगी, करियर में बिना रुके लगातार आगे बढ़ते जाएंगे व्यापारियों के लिए भी यह साल विशेष शुभ रहने वाला है। राहु वर्ष के मध्य में आपको धन लाभ करने के कई अवसर देंगे। परिवार में मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा परिवार में किसी का विवाह होने के कारण सामाजिक रूप से आपका परिवार आगे बढ़ेगा।

  • मंगलवार के दिन रक्तदान करना तथा घर से दूर अनार का पेड़ लगाने से आपका संकटों से बचाव होगा।

11.कुंभ

कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा । व्यापार करने वाले जातकों को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। मेहनत अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को इस साल अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, अपने देश में शिक्षा प्राप्त करने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है।

  • शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालना और दिव्यांग जनों को भोजन कराना उत्तम रहेगा।

12.मीन

 आपको इस समय अपने अधिकारियों और अपने सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर चलने की जरूरत होगी। तभी आपके अधिकारी आपकी मेहनत को देख पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी उन्नति और तरक्की होगी। इसलिए अपने प्रयास और अपनी मेहनत जारी रखें।

  • आपको सदैव अपनी जेब में एक पीले रंग का रुमाल रखना चाहिए।

अंक ज्योतिष की गणना के आधार पर वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 होगा। वर्ष 2021 का कुल योग 5 (2+0+2+1=5) है।

मूलांक 1

जिनका जन्म अंक 1,10, 19 और 28 हैं, इनका जोड़ 1 अंक होता हैं। यह वर्ष चुनौतियों से भरा होगा, लेकिन इतनी मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। यात्राओं के माध्यम से धन का आगमन होगा। व्यापारियों के लिए और फाइनेंस के काम में भी लाभ मिलेगा। अगस्त माह में वाहन से दुर्घटना के आसार बन रहे हैं।

मूलांक 2

वेतन बढ़ने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। अगर आप कर्ज़ लेने की सोच रहे हैं तो वर्ष मध्य को छोड़ कर सभी उत्तम रहेगा। पेट और त्वचा की परेशानी को लेकर कुछ सावधानी रखें।

 

मूलांक 3

यह वर्ष आपके पास नई-नई योजनाओं के साथ सुनहरे अवसरों को भी लाएगा। यह साल आपको नई नौकरी के अवसर भी देगा। प्रमोशन के लिए भी अच्छा वर्ष रहेगा। ज़मीन से जुड़ी कोई ड़ील भी इस वर्ष आपको लाभ दे कर जाएगी।

 

मूलांक 4

अंक 4 , कलयुग का प्रधान ग्रह राहु हैं। आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो अप्रैल से समय बेहतर रहेगा। अगस्त के बाद का समय नौकरी में कुछ सावधानी रखनी होगी। वर्ष सेहत में उतार-चढ़ाव लाएगा। वाहन दुर्घटना का योग बन रहा हैं। पेट और गले में इंफेक्शन की समस्या हो तो लापरवाही नहीं करें।

मूलांक 5

अंक 5 का स्वामी बुध हैं। ये वर्ष आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा , नये अवसरों के साथ कामयाबी हासिल करेंगे। कोई पुरानी बीमारी भी आपको परेशान करेगी ,जल्दी ही बेहतर हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में पेट से जुड़ी कोई परेशानी से धन का खर्च हो सकता हैं।

मूलांक 6

अंक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह हैं। वेतन में वृद्धि से आपको लाभ होगा। बाहर का खाना पीना कम से कम ले। जून के बाद किसी दुर्घटना की वज़ह से चोट लग सकती हैं वाहन बहुत ही सावधानी से चलाये और गुस्से में घर से बाहर नहीं जाये।

मूलांक 7

मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह हैं। 2021 वर्ष कार्य को लेकर नये अवसर लाएगा । वर्ष के अन्त में तबादले के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए बेहतर होगा। अगस्त के बाद किसी के पास अचानक धन फंस सकता हैं, लेन-देन में सावधानी रखना। अपने गले का भी ध्यान रखे।

मूलांक 8

अंक 8 का स्वामी न्याय कारक शनि ग्रह हैं। नये व्यवसाय के लिए सुनहरे अवसरों के साथ लाभ के भी दरवाज़े खोल रहा है। किसी महिला मित्र के साथ काम करने से बचे और ना ही धन देने का कोई वादा करें। वर्ष मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा , काम में अधिक व्यस्त होने की वज़ह से अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मूलांक 9

अंक 9 के लिए 2021 का वर्ष कार्य में बहुत संघर्ष दिखा रहा हैं, अधिक क्रोध की वज़ह से आपका ब्लड़-प्रेशर बढ़ जाएगा और तबीयत खराब हो सकती हैं। वर्ष के अंत में अचानक मानसिक तनाव के कारण कमज़ोरी और अकेलापन महसूस होगा

मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़

 
Have something to say? Post your comment