Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

20वीं वर्षगांठ पर 20 लाख पौधे लगाएगी निफा, दो लाख यूनिट रक्त दान

July 25, 2020 11:03 AM
 
चंडीगढ़| सामाजिक संस्था नेशनल इंटेग्रेटेड फोरम आफ आॢटस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ पर साल भर पर कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी ने विशेष लोगों जारी किया है। 
निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि इस साल 20 लाख पौधे लगाने और दो लाख यूनिट रक्त दान के संकल्प के साथ संस्था अपनी स्थापना के 20वें वर्ष की शुरुआत करेगी। 21 सितंबर 2000 को बोया गया निफा नामक संस्था का बीज आज एक वट वृक्ष बन चुका है। 26 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी शाखाएं संस्था के 20 वर्ष के ऐतिहासिक सफर और उपलब्धियों से उत्साहित हैं।

साल भर आयोजित किए जाएंगे बड़े स्तर पर कार्यक्रम, विशेष लोगो जारी
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित संस्थान गिनीज बुक में दर्ज करा चुकी छह रिकॉर्ड
 

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजी जा चुकी संस्था ने छह बार गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है।  राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत लोगों को पौधे गोद लेने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 10 पौधे लगाकर उन्हेंं गोद लेने व देखभाल करने वाले हर व्यक्ति को निफा पर्यावरण प्रहरी का प्रमाणपत्र देगी। 100 पौधे दान करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को भी पर्यावरण प्रहरी का सम्मान दिया जाएगा। 26 जुलाई को कारगिल दिवस पर गो ग्रीन अभियान की शुरुआत की जाएगी।  
31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह जयंती पर रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी।
नेत्रदान व देह दान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। निफा की महिला विंग, फाइन आर्ट विंग व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  प्रधान सचिव के साथ बैठक में निफा के प्रेस सचिव मनोज गौतम ने बताया कि संस्था के स्वॢणम इतिहास पर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें संस्था की उपलब्धियों और गतिविधियों के साथ-साथ सभी शाखाओं की डायरेक्टरी भी होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुग्राम में होगा जिमसें राजनीतिक, सामाजिक, खेल, फिल्म और सांस्कृतिक जगत की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा