चंडीगढ़ । कोरोना पॉजिटिव रोगियों तथा राज्यो के रिकवरी रेट के आधार पर जहां धीरे धीरे अनलॉक को बढ़ाया जा रहा है वहीं केंद्र सरकार ने पॉजिटिव केसों व रिकवरी रेट के आधार पर टॉप 15 राज्यो की सूची जारी की है। आश्चर्यजनक बात यह है कि मई माह के दौरान रिकवरी रेट के मामले में उत्तरी भारत के सभी राज्यों को पछाड़ने वाला हरियाणा अब इस सूची से बाहर हो गया है। देश के जिन 15 राज्यों की रिकवरी रेट का जिक्र इस रिपोर्ट में किया गया है उसमे 89.1 फीसद के साथ मेघालय सबसे ऊपर है। 65.0 फीसद रिकवरी रेट के साथ पश्चिम बंगाल सबसे नीचे 15वे स्थान पर है। शनिवार को हरियाणा की रिकवरी रेट 63 प्रतिशत थी। जिसके चलते हरियाणा इस सूची में शामिल नही हो सका है। पड़ोसी राज्य पंजाब 65.7 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ इस सूची में 13वें स्थान पर है। रिकवरी के मामले में हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की स्थिति बेहतर रही है। 77.8 फीसद रिकवरी दर के साथ चंडीगढ़ इस सूची में चौथे स्थान पर है।
पॉजिटिव केसों पंजाब पांचवें तो हरियाणा 14वे नँबर पर
कोरोना पॉजिटिव रोगियों की बात की जाए तो इस सूची में 5056 रोगियों के साथ पंजाब पांचवें नँबर पर है। पंजाब में अभी भी हालात नियंत्रण में हैं लेकिन राज्य सरकार ने सोमवार से रोड़वेज की बसों का संचालन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे अब तक सेफ जॉन में चल रहे पंजाब की हालत बिगड़ सकती है।
इस सूची में 12 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव रोगियों के साथ हरियाणा 14वे स्थान पर है।