Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दी वीर सैनिको को भावभीनी श्रद्धांजलि

June 22, 2020 03:21 PM

भारतीय जनता पार्टी मंडल 20 द्वारा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में  भारत-चीन सीमा पर हुए टकराव में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में प्रार्थना सभा एवं 101 दीप प्रज्वलित करभावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, सुभाष मौर्य,  अंकुश गुप्ता, दीपक शर्मा, ललित गाबा, गौरव ठाकुर, सुशील पांडेय, शिव राणा, गुरमीत सिंह मन्नी, मनदीप घुम्मन, विराज मौर्य, मनदीप, विशाल, सौरव, अमित, मुकेश चैनलिया, परमजीत लकी,जेम्स, विकास, जुबिन, प्रदीप सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।        पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपनेप्राणों की चिंता न करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा हेतु अभूतपूर्व पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए गलवान घाटी में अनेक चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा और अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

 माँ भारती के ऐसे वीर  सपूतों के कारण ही हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा की चीन 1962 वाली गलती न दोहराये वरना उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ये 1962 का भारत नहीं अपितु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला 'नया भारत' है और ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी