Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

कैप्टन सरकार अपने प्रदेश में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर गंभीर नहीं - विज

May 15, 2020 11:47 PM
चंडीगढ़, 15 मई। पंजाब व हरियाणा से प्रवासी मजदूरों के लगातार हो रहे पलायन के मुद्दे पर अब दोनों राज्य आमने-सामने हो गए हैं। पंजाब से पिछले कई दिनों से प्रवासी मजदूर पैदल चलकर हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में जा रहे हैं। हरियाणा द्वारा पहले ही अंतरराज्जीय सीमाओं को सील किया गया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने  कहा कि पंजाब में कर्फ्यू के बावजूद वहां से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर हरियाणा कैसे पहुंचे रहे हैं। विज ने कहा कि अमरिंदर सरकार अपने राज्य में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को लेकर बिलकुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। विज ने कहा कि देश में किसी भी कोने में जो प्रवासी मजदूर हैं उनकी पूरी जिम्मेदारी उसी प्रदेश की है जिसमें वह काम कर रहे हैं।  प्रवासियों के हरियाणा पहुंचने से लगता है कि पंजाब में किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।  गृहमंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर हरियाणा के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी से भी आज फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब ने अपने यहां मजदूरों को नहीं रोका तो हरियाणा और सख्ती करने को मजबूर होगा।  

 

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम