Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

कुमारी शैलजा ने सीएम को भिजवाए 40 लाख

May 14, 2020 12:23 AM

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों का किराया भरने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस आगे आ गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशों पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 40 लाख रुपए का चैक पहुंचाया।  हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं कुमारी शैलजा के राजनीतिक सलाहकार राम किशन गुर्जर और हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके उन्हें 40 लाख रुपये का चैक सौंपा।  इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च माह में अचानक लगाए गए लॉकडाउन के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए थे। इनमें से ज्यादातर का रोजगार भी छिन चुका है। इन श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट गहरा गया है। इन्हीं अब कोई रोजी रोटी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हताश और निराश यह श्रमिक अब अपने पैतृक स्थानों पर जाना चाहते हैं। परंतु इनके पास ना साधन है, न पैसा है और न राशन-खाना। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि हम अपने राष्ट्रनिर्माता श्रमिकों की हर संभव मदद करें।

 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम