Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ : दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

May 09, 2020 12:17 AM


चंडीगढ़,8 मई । सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मे शर्मनाक घटना हुई है। सेक्टर 25 में डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी सेक्टर-25 का रहने वाला है, उसकी उम्र 17 साल है यानी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पीडि़त के परिजनों ने पुलिस को बताया एक साल सात माह की बच्ची पार्क में खेल रही थी। अचनाक ही बच्ची पार्क से गायब हो गई। मां ने कुछ देर बाद देखा कि बच्ची पार्क में नहीं है, उसकी खोजबीन की गई। पास में ही देखा कि एक युवक बच्ची को ऑटो में लेकर बैठा था। बच्ची को निर्वस्त्र कर रखा था। मां को देखकर वह भाग गया। इस शर्मनाक घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ देर बाद आरोपी युवक के बच्ची के परिजनों ने घर पर पथराव कर दिया। यह भी कहा कि पुलिस को बताया तो अच्छा नहीं होगा। जान से मारने की धमकी भी दी।
पथराव की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ कर किशोर गृह भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस घर पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम
सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित
पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी
डेराबस्सी के भगवान परशुराम भवन में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थय जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित पोषण जरूरी:डॉ. वंदना
बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान