कपूरथला, 8 मई। पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने गुरुवार की रात कपूरथला में ठीकरी पहरा दे रहे राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में कब्बडी खिलाड़ी का साथी भी घायल हुआ है। पुलिस ने अपने ही विभाग के आरोपी एएसआई को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एएसआई ढिल्लवां पुलिस थाने में तैनात था।
जानकारी के अनुसार पंजाब में कफ्र्यू के चलते गावों में ठीकरी पहरा लगा हुआ है। बीती रात कपूरथला के गांव लखन के में अरविंदर सिंह अपने साथियों के साथ पहरा दे रहा था। इसी दौरान एएसआई परमजीत सिंह अपने एक साथ मंगू के साथ वहां आया।
परमजीत बाहमूवाल का रहने वाला है जबकि मंगू इसी गांव लखन के का रहने वाला है। ठीकरी पहरा दे रहे नौजवानों ने एएसआई को हाथ देकर रूकने का इशारा किया लेकिन वह आगे बढऩे लगा तो इसी बात पर तकरार हो गई। एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अरविंदर को गोली मार दी। एएसआई ने एक और फायर किया जो अरविंदर के साथ मौजूद उसके साथी को लगा।
मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने दोनों को जालंधर के अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका साथी अस्पताल में उपचाराधीन है। कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह के अनुसार पीडि़त व आरोपी आमने-सामने के गावों के हैं। घायल का उपचार जालंधर में जारी है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।