Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
National

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम् में महिला सम्मेलन और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया

August 12, 2018 10:44 AM

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम् में महिला सम्मेलन और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा विजया राहटकर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया | इस कार्यक्रम में पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक व् चन्द्रशेखर, हरियाणा प्रदेश के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल, लतिका शर्मा (कालका विधायक )और रेशम सूद, प्रदेश मोर्चा कोऑर्डिनेटर माता राम धीमान, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रविंदर पठानिया, तीनों प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा व् पंजाब की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा मोनिका बंसल, निर्मल बैरागी व् रीना जेठली और तीनो प्रदेशों की मोर्चा कार्यकर्तायों ने भारी संख्या में भाग लिया |

पत्रकार वार्ता के दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रिय अध्यक्षा विजया राहटकर ने केंद्र सरकार द्वारा महिलायों को प्रदान करने वाली योजनायों के बारे में विस्तृत रूप से बताया | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत महिलायों के विकास के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया है | प्रसव के समय में अब महिलायों को मिलने वाली छुट्टी को 26 सप्ताह तक कर दिया गया है | इसके साथ ही प्रसव राशि को अब 6 हजार तक कर दिया गया है इस योजना के अंतर्गत देश की करोड़ों महिलायों को अब इस योजना का सीधा लाभ प्राप्त होना शुरू हो चुका है | केंद्र सरकार ने देश की करोड़ों महिलायों को धुएं से मुक्ति दिलवाने के लिए उज्ज्वला योजना को लागू किया और इस योजना के तहत गरीब परिवार की 5 करोड़ महिलायों को निशुल्क गैस कनेक्शन तुरंत प्रभाव से वितरित भी किये |

उन्होंने कहा कि देश की मुस्लिम महिलायों को ट्रिपल तलाक से मुक्ति भी मोदी सरकार ने ही दिलवाई |
अपने स्वागतीय उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित सभी कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिला का भी उतनी ही अहम भूमिका है जितनी कि पुरुष की | बल्कि यहाँ ये भी कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि महिला की भागीदारी पुरुष से कहीं अधिक है | वह समाज में एक बेटी,बहिन,पत्नी, बहु और माँ की भूमिका में हम सभी को सदा कुछ न कुछ सिखाती रहती हैं | नारी शक्ति का सभी ने लोहा माना है | आज की नारी घरों से निकल कर अब चाँद तारों तक पहुँच रही हैं | उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार की विभिन्न योजनायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुकन्या योजना, बेटी पढाओ बेटी बचाओ, मुद्रा योजना इनमे से कुछेक हैं जिन से महिलायों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है | देश में सर्वाधिक महिलायों ने अपने रोजगार को शुरू करने के लिए मुद्रा योजना में सक्रिय दिलचस्पी दिखा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है | ऐसी मातृ शक्ति को शत शत नमन है |

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल ने उपस्थित सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक महिला मोर्चा की कार्यकर्तायों को तैयार करें और वर्ष 2019 के आम चुनाव के दौरान ये सभी महिला कार्यकर्ता भी अन्य क्षेत्रों की भांति पार्टी की जीत में भी मील का पत्थर साबित हों |

बॉक्स में

कार्यक्रम के उपरान्त मोर्चा की राष्ट्रिय अध्यक्षा विजया राहटकर ने सेक्टर 38 वेस्ट की ईवीएस कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी से भेंट की | गौरतलब है कि पुष्पा देवी को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत सरकार की और से निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ था | विजया राहटकर ने पुष्प देवी के परिवार वालों से भेंट की और उनको पुष्प देकर सम्मानित भी किया | उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पार्षद अरूण सूद भी शामिल थे |


रविंदर पठानिया
संयोजक
मीडिया विभाग,
भाजपा चंडीगढ़
7589291116


 

 
Have something to say? Post your comment
More National News
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू
अब सिख नहीं कर सकेंगे डेस्टिनेशन शादियां
कृषि-खाद्य प्रणाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महिलाओं को मजबूत करना जरूरी
साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल