National

चंडीगढ़ से कोलकाता जाना हुआ आसान, विमान सेवा शुरू

HARPREET SINGH | July 17, 2018 12:05 PM


चंडीगढ़। चंडीगढ़ से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब चंडीगढ़ से कोलकता की सीधा फ्लाइट शुरू कर दी गई है। यात्री सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट में इस सफर को तय कर सकेंगे। सोमवार को इस फ्लाईट का ट्रायल शुरू हो चुका है जो करीब 27 अक्तूबर 2018 तक यह चलेगी।

इस रूट पर कोई नई विमान सेवा शुरू नहीं की गई है बल्कि इंडिगो की कोलकाता-श्रीनगर रूट पर चल रही फ्लाइट के रूट से ही चंडीगढ़ होकर जाएगी। जिससे अब कोलकाता-चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी हवाई मार्ग से हो गई है।
इससे पहले चंडीगढ़ के लोगों को यहां से कोलकाता जाने के लिए दिल्ली तक जाना पड़ता था और वहां से फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इसके साथ ही चंडीगढ़ से सीधी कालका मेल ट्रेन के लिए भी लोगों की हमेशा शिकायत रहती है कि वो हमेशा भरी होती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
अब लोगों की सभी परेशानी दूर हो जाएगी। चंडीगढ़ से फ्लाइट सुबह 11.15 पर कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी और 1.55 पर कोलकाता पहुंचेगी। जबकि कोलकाता से फ्लाइट सुबह 4.50 पर उड़ान भरेगी और सुंबह 7.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

 
Have something to say? Post your comment
More National News
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू
अब सिख नहीं कर सकेंगे डेस्टिनेशन शादियां
कृषि-खाद्य प्रणाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महिलाओं को मजबूत करना जरूरी
साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, निपटने के लिए जागरूकता जरूरी:बंसल
शहरी विकास के लिए सतत और हरित प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण